फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरस्वती शुगर मिल में सुरक्षा कर्मियों पर हमला, तीन गार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर देर रात कुछ युवकों ने हमला कर दिया। नशा करने के लिए मार्शल यार्ड में घुसे कुछ युवकों को रोकने पर उन्होंने गार्डों पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। हमले में तीन सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सहायक सुरक्षा अधिकारी मुरारी लाल ने बताया कि रात करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि कुछ युवक यार्ड में घुसकर नशा कर रहे हैं। जब गार्डों ने उन्हें बाहर जाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया और बदतमीजी करने लगे। कुछ देर बाद युवक वहां से चले गए, लेकिन बाहर घात लगाकर खड़े हो गए। करीब 12:20 बजे जैसे ही मुरारी लाल गेट से बाहर निकले, युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से सिर और कमर पर वार किए, जबकि अन्य ने डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर अन्य गार्ड मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। हमले में मुरारी लाल, राजेश कुमार और बीरबल शर्मा घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर यमुनानगर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अली अख्तर व खुजल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें