यमुनानगर। जिले में सीलिंग प्लान के तहत मॉक ड्रिल अभियान चलाया गया। इस दौरान डीएसपी पूजा ने विभिन्न नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएसपी ने कैल नाके पर पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता को परखा।
एसपी कमलदीप गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी और दस्तावेजों की जांच की गई, वहीं आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी गई। डीएसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें और हर समय अलर्ट रहें। उन्न्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।