फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद आरोपी गुलशन का दूसरा वीडियो वायरल, कहा-नशे में गलती हो गई

विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद आरोपी गुलशन खुद की गलती मानता हुआ। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
पूर्व स्पीकर एवं जगाधरी विधायक कंवरपाल का पोस्टर लगी कार के बोनट पर बैठकर शराब पीकर हुड़दंग करने और समझाने आए पुलिस कर्मी से अभद्रता करने के मामले में आरोपी गुलशन समेत चारों गिरफ्तार किए गए आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि मामले में तीन अन्य आरोपियों का अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। उधर, गिरफ्तारी के बाद बोनट पर बैठकर हंगामा करने वाले युवक का एक ओर वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह शराब के नशे में होने की बात कहकर खुद की गलती मान रहा है। उधर, मामले में कार्रवाई न करने पर सस्पेंड किए गए एएसआई राजेंद्र की विभागीय जांच का जिम्मा डीएसपी हेडक्वार्टर को दिया गया है। उधर, इस घटना के बाद शराब पीकर हुडदंगबाजी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सीआईए वन व टू और डिटेक्टिव स्टाफ की टीमों ने शहर में कई स्थानों पर रेड की। जो बुधवार देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में गुलशन का एक नया विडियो वायरल हुआ है। इसमें उसने कहा कि हम शराब पी रहे थे, हमारी गलती है। इलेक्शन में एक रिश्तेदार ने मेरी गाड़ी ली हुई थी। उसने ही गाड़ी के पीछे पूर्व स्पीकर एवं जगाधरी विधायक कंवरपाल का चुनावी पोस्टर लगाया हुआ था। मैने पोस्टर के बारे में कुछ नहीं पता। ना मेरा पार्टी व राजनीति से कोई संबंध है। हम तो वहां खड़े हुए केवल दारू पी रहे थे। बाहर से पीकर यमुनानगर आए थे। बोतल लेने के लिए ठेके पर गए थे। पुलिस कर्मी से अभद्रता करना हमारी गलती है। नशे में हमारे से ये सब हुआ।
ये था मामला:
माडल टाउन स्थित शराब के ठेके के बाहर तीन दिन पहले कुछ युवकों ने सड़क के बीचों बीच पूर्व स्पीकर एवं जगाधरी विधायक कंवरपाल के पोस्टर लगी दो कारें खड़ी की हुई थी। एक कार के बोनट पर बैठकर एक युवक शराब पीकर हुडदंगबाजी कर रहा था। जब पुलिस कर्मी एएसआई राजेंद्र ने उसे समझाना चाहा तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की। लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ तब कोई कार्रवाई नहीं की। अगले दिन घटना का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी इस्माइलपुर निवासी गुलशन कुमार, अर्जुन, रजत व मंडौली निवासी अजय नामजद करते हुए तीन अन्य पर केस दर्ज किया गया। जबकि तीन आरोपियों का अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन

वीडियो की डीएसपी हेडक्वार्टर ने की जांच, दोनों गाड़ियां कब्जे में
मामले में सस्पेंड किए गए एएसआई राजेंद्र की विभागीय जांच का जिम्मा डीएसपी हैडक्वार्टर सुभाष चंद को सौंपा गया है। डीएसपी सुभाष चंद ने वीडियो की गहनता से जांच की। जिसमें बाद उन्होंने कहा कि वायरल हुए वीडियो की गहनता से जांच की है। जिसमें एक युवक कार के बोनट पर बैठकर शराब पी रहा है। जब उसके कुछ साथ मोबाइल से वीडियो बना रहे है। मामले मेें चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि मामले में कोई कार्रवाई न करने पर एएसआई राजेंद्र को लाइन हाजिर कर सस्पेंड कर दिया गया है। वे खुद मामले की जांच कर रहे है।
सीआईए और डिटेक्टिव स्टाफ ने की रेड:
बोनट पर बैठकर शराब पीने का मामला उजागर होने के बाद बुधवार को पुलिस भी सख्त नजर आई। सीआईए वन, टू व डिटेक्टिव स्टाफ की टीमों ने बुधवार को शहर में शराबियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग इलाकों में रेड की। देर रात तक तीनों स्टाफ की टीमों ने माडल टाउन, रेलवे रोड, नेशनल हाइवे व अन्य स्थानों पर दबिश दी। लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। बताया जा रहा है कि तीनों स्टाफ की टीम जहां-जहां भी रेड करने गई, वहां खाली कुर्सियां मिली। ऐसे में पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।
एसपी ने की थाना और चौकी प्रभारियों के साथ बेठक
घटना को लेकर एसपी कुलदीप सिंह ने सभी थाना, चौकी और स्टाफ इंचार्जों की बैठक ली और उन्हें निर्देश दिए कि जो भी सरेआम और सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं सीआईए वन इंचार्ज इंस्पेक्टर महावीर सिंह का कहना है कि एसपी के दिशा-निर्देशें की पालना की जा रही है। बुधवार को अलग-अलग इलाकों में रेड की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। अब इस तरह की रेड नियमित होगी। सरेआम शराब पीना अपराध है। उन्होंने कहा कि ढाबा और रेहडी संचालक भी अपने में सुधार कर लें और किसी भी व्यक्ति को शराब अपने ढाबे व रेहड़ी पर न पीने दें, यदि ऐसा मिला तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें