फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सामुदायिक भवनों में बिजली कनेक्शन न होने पर एसडीओ को चार्जशीट

Fri, 17 Jul 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठक में उप​स्थित पार्षद। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के सामुदायिक भवनों में बिजली कनेक्शन का इंतजाम नहीं करने पर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने निगम के एसडीओ राजेश कुमार को चार्जशीट कर दिया। जिमखाना क्लब में वीरवार को चल रही नगर निगम सदन की बैठक में आयुक्त ने यह कार्रवाई की।
फरवरी में हुई हाउस की बैठक में सामुदायिक भवनों की बुकिंग का मामला उठा था। इसके बाद आयुक्त ने अपने कार्यालय में एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों के साथ इसे लेकर बैठक की थी। जिसमें आयुक्त ने एसडीओ को सभी सामुदायिक केंद्रों में जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन कराने को कहा था। वीरवार को जब सदन की बैठक में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने इन भवनों में बिजली कनेक्शन नहीं होने का मामला उठाया तो आयुक्त ने एसडीओ को चार्जशीट कर दिया।
विज्ञापन

विधायक ने पार्कों में बनाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के काम नहीं करने पर भी अधिकारियों को खूब घेरा। दरअसल मेयर सुमन बहमनी ने एजेंडे में अपना प्रस्ताव शामिल करते हुए पूछा था कि पार्कों में बनाए गए रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम किस हालत में है। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि फिलहाल 11 पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम है और 15 में बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जिस पर विधायक ने पूछा कि इनमें से कितने चालू हालत में हैं। अधिकारियों के पास इसका कोई जवाब नहीं था।
प्रवेश द्वार की धीमी रफ्तार पर जताई चिंता
चारों दिशाओं से शहर में आने वाली सड़कों पर प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव पूर्व मेयर के कार्यकाल में पास हुआ था। परंतु अभी तक इस पर कोई काम नहीं हुआ। मेयर सुमन बहमनी ने इस पर अधिकारियों से जवाब मांगा। नगर निगम एक्सईएन ने कहा कि इस पर काम चल रहा है। इसकी फिजिकल वेरिफिकेशन भी करवाई जाएगी। इस पर विधायक ने कहा कि फरवरी माह में हुई बैठक के बाद भी इस पर कोई काम नहीं हुआ। यदि काम की यही रफ्तार रही तो यह कभी भी पूरे नहीं हो पाएंगे।
मांस की दुकानें 15 दिन में हटाने को कहा
शहर में जगह-जगह चिकन की दुकानें अवैध रूप से खुल गई हैं। पार्षदों ने कहा कि शहर के बीच में चिकन की दुकानें खुलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस पर निगम के एएमसी धीरज ने कहा कि मीट मार्केट के स्लाटर हाउस को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सील कर दिया था। इसलिए सभी चिकन की दुकानों को वहां शिफ्ट करना आसान नहीं है। पार्षदों की बात को सुनते हुए आयुक्त महाबीर प्रसाद ने आदेश दिया कि धार्मिक स्थलों के पास की सभी दुकाने 15 दिन में हट जानी चाहिए।
विज्ञापन

काली सूची में डाला जाएगा ठेकेदार
वार्ड दो के पार्षद अरुण कुमार ने मेयर को बताया कि उनके वार्ड में कोई काम नहीं हुआ। पांच माह पहले टेंडर लगा था। ठेकेदार ने अभी तक काम शुरू नहीं किया। यदि हुआ है तो वह अभी इस्तीफा दे देंगे। इस पर आयुक्त ने जेई से पूछा तो जवाब मिला कि जिस एजेंसी को वर्क अलॉट है, उसने पहली बार शहर में काम लिया है। अब उसे ब्लैक लिस्ट करने के लिए नोटिस जारी करेंगे।

नगर निगम सदन की बैठक में उपस्थित पार्षद। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें