साढौरा अनाज मंडी का दौरा करने पहुचे एसडीएम जसपाल सिंह। डीआईपीआरओ
साढौरा। व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने मंगलवार को साढौरा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने तौल प्रक्रिया, स्टॉक रजिस्टर और किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जांच की। एसडीएम गिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और गेहूं का उठान 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे गेहूं को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही मंडी में लाएं इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन नवीन भसीन, सचिव नरेंद्र, नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, नगर पालिका सचिव सुरेंद्र मलिक सहित अन्य अधिकारी और आढ़ती मौजूद रहे। संवाद