फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर शिकंजा, दो दिन में 14 दुकानदारों पर कार्रवाई

Thu, 15 Jan 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पॉली​थिन मिलने पर दुकानदार को चालान करते निगम व प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी।
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। लगातार दूसरे दिन की गई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को जहां 10 दुकानदारों पर कार्रवाई हुई थी, वहीं बुधवार को नगर निगम और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने रादौर रोड और जगाधरी वर्कशॉप रोड पर छापेमारी कर चार दुकानदारों को रंगे हाथों प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचते हुए पकड़ा। मौके पर ही चालान काटकर कुल 41 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए जोन स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह और जोन दो में सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को एसआई सुशील शर्मा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई के नेतृत्व में टीम रादौर रोड पहुंची, जहां दुकानों की गहन जांच की गई। यहां दो दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। इसके बाद टीम ने वर्कशॉप रोड पर छापेमारी कर दो अन्य दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाया।

निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा प्रतिबंधित पॉलिथीन या सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया तो केवल जुर्माना ही नहीं, बल्कि सामान भी जब्त किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई 2020 से देशभर में 19 प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम पर पूर्ण प्रतिबंध है। इनमें पॉलिथीन, प्लास्टिक चम्मच, गिलास, प्लेट, स्ट्रा, ट्रे, मिठाई के डिब्बों की पन्नी, थर्माकोल सजावटी सामान, पीवीसी बैनर, प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड, गुब्बारों की स्टिक और प्लास्टिक झंडे शामिल हैं।
विज्ञापन


सीएसआई विनोद बेनीवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर के लक्ष्य को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नगर निगम ने दुकानदारों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें