फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेयर ने वार्ड 5 व 21 में 42.93 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Thu, 15 Jan 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अशोक विहार कॉलोनी में गली व स्टॉर्म वाटर लाइन का शिलान्यास करती मेयर व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड नंबर 5 और वार्ड नंबर 21 में करीब 42.93 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मेयर ने वार्ड 21 की अशोक विहार कॉलोनी में पार्षद मंजीत कौर की उपस्थिति में 24.54 लाख रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न गलियों व स्टॉर्म वाटर लाइन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेयर ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में गलियों की स्थिति काफी समय से खराब थी और बरसात के दिनों में जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्टॉर्म वाटर लाइन के निर्माण से बारिश के पानी की निकासी सुचारू होगी और समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
इसके बाद मेयर सुमन बहमनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल व पार्षद भानू प्रताप के साथ वार्ड 5 की ग्रीन विहार कॉलोनी में 18.39 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली व अंडरग्राउंड नालियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यहां मुख्य छछरौली रोड से सतीश के घर तक रेवेन्यू रास्ते का निर्माण किया जाएगा। साथ ही बेहतर जल निकासी के लिए आरसीसी एनपी-2 पाइप लाइन डाली जाएगी, जिससे जलभराव की समस्या का समाधान हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें