फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल बसों की 16 के बाद होंगी चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्कूली बसों व वाहनों में नियमों का पालन करने के लिए को लेकर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण गंभीर हो गया है। फिलहाल स्कूलों की छुट्टी है। ऐसे में सभी स्कूल संचालकों को बसों की खामियां दूर कराने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। 16 जनवरी से स्कूल खुल रहे हैं। जिसके बाद स्कूलों में एक बार फिर अभियान शुरू किया जाएगा।
जिले में 700 स्कूली वाहन आरटीए कार्यालय में रजिस्टर्ड हैं। नवंबर माह में हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की टीम ने स्कूलों में वाहनों की जांच कराई थी। जिसके तहत स्कूल बसों में खामियां मिली। उन पर जुर्माना व जब्त की कार्रवाई हुई। जिसके बाद आरटीए विभाग की ओर से भी स्कूलों में जाकर अपने स्तर पर जांच की गई।
विज्ञापन

साथ ही संचालकों को निर्देश दिए गए कि वह अपने वाहनों की जांच करा सभी दस्तावेज पूर्ण कर लें। ताकि कोई परेशानी न आए और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस दौरान आरटीए की ओर से 43 बसों के चालान कर साढ़े छह लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया था।
सहायक डीटीओ सुरेंद्र रेढू ने बताया कि सभी स्कूल संचालकों को इस बारे में लगातार निर्देश दिए गए हैं कि वह बसों से संबंधित खामियों को ठीक कराए। दस्तावेजों सहित अन्य सभी नियमों पर उनके वाहन खरे उतरे। अभी छुट्टियां हैं। इसलिए स्कूल संचालकों के पास बसों की खामियां दूर कराने का समय है। स्कूल खुलने के साथ ही एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा। जिसमें बसों सहित अन्य जांच की जाएगी। यदि खामी मिलेगी तो उसे ठीक कराया जाएगा और चालान व जब्त की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह है सुरक्षित वाहन पालिसी
स्कूल बस के अंदर जीपीएस व स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरा और फायर एग्जीक्यूशर अनिवार्य। चालक की पुलिस वैरिफिकेशन, आइ कार्ड जरूरी। फर्स्ट एड बाक्स अनिवार्य। आरटीए से अनुमति प्राप्त रूट मैप होना चाहिए। स्कूल बस का इंश्योरेंस, प्रदूषण, फिटनेस पूरी होनी चाहिए। कैमरे की रिकार्डिंग 15 दिन की बस के अंदर व तीन माह की स्कूल प्रशासन के पास होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें