फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं कक्षा की खाली सीटों पर दाखिले के लिए नवोदय विद्यालय समिति ने शेड्यूल जारी कर दिया। अब रिक्त सीटों के लिए 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। ये जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय चुहड़पुर-गुलाबगढ़ के प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह शेखावत ने दी।
उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2023-24 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में रिक्त सीटों के लिए नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। दाखिले के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर दो सितंबर से शुरू हो गए हैं। आवेदन एनवीएस वेबसाइट www.navodaya.gov.in and www.nvsadmissionclassnine.in पर निशुल्क किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर है। चयन के लिए परीक्षा 11 फरवरी 2023 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्याल में दाखिला मिलने पर विद्यार्थियों को लड़कों और लड़कियों के लिए अलग छात्रावास, मुफ्त शिक्षा, भोजन, खेलकूद प्रोत्साहन, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के अलावा एनएसएस की सुविधा मिलती है। उन्होंने बताया कि नौवीं कक्षा के लिए केवल वही विद्यार्थी आवेदन कर पाएंगे जो शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्क्ूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें