संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी वर्कशॉप। कस्बे के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय कल्चर फेस्ट- 2022 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जगाधरी के बीईओ दर्शनलाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान सामूहिक नृत्य में लड़कियों ने मैं हरियाणा की छोरी किसी न डरती सहित कई लोक गीतों पर प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।
इसके अलावा ब्लॉक के कई राजकीय स्कूलों के कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने स्किट प्ले के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रिंसिपल सुनीता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि स्किट प्ले में कक्षा छह से आठ वर्ग में सब्जी मंडी स्कूल की टीम बी प्रथम, महलांवाली स्कूल की टीम ए दूसरे, जगाधरी वर्कशॉप स्कूल की टीम सी तीसरे स्थान पर रही। कक्षा 9 से 12वीं तक के वर्ग में जगाधरी वर्कशॉप की टीम डी प्रथम, सब्जी मंडी स्कूल टीम सी दूसरे, बूड़िया स्कूल की टीम बी तीसरे स्थान पर आई। महलांवाली स्कूल की टीम सी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
रागिनी में बूड़िया स्कूल की टीम बी प्रथम, सब्जी मंडी टीम ए दूसरे, टीम सी महलांवाली तीसरे, टीम डी शादीपुर स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सामूहिक नृत्य में कक्षा नौ से 12वीं तक बूड़िया स्कूल की टीम सी प्रथम, सब्जी मंडी टीम बी दूसरे, जगाधरी स्कूल की टीम ए तीसरे स्थान पर रही। जगाधरी वर्कशॉप स्कूल की टीम डी को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसी तरह कक्षा 6 से आठ आयु वर्ग के सामूहिक नृत्य में सब्जी मंडी की टीम डी प्रथम, बूड़िया स्कूल की टीम ई दूसरे, जगाधरी स्कूल की टीम सी तीसरे स्थान पर रही।
शादीपुर स्कूल की टीम ए को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सोलो डांस में कक्षा नौ से 12 आयु वर्ग में बूड़िया स्कूल की टीम ए प्रथम, सब्जी मंडी स्कूल की टीम बी द्वितीय, जगाधरी स्कूल की टीम सी तृतीय स्थान पर रही। कक्षा छह से आठ आयु वर्ग में टीम बी सब्जी मंडी स्कूल प्रथम, टीम डी बूड़िया स्कूल दूसरे, टीम सी महलांवाली तीसरे स्थान पर रही।
शादीपुर स्कूल की टीम एक को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस तरह कक्षा 9 से 12 में रागिनी प्रतियोगिता के दौरान कैंप स्कूल की टीम ए प्रथम, टीम सी सब्जी मंडी स्कूल दूसरे, टीम डी मॉडल कॉलोनी तृतीय रही। बूड़िया के सरकारी की स्कूल टीम बी को सांत्वना पुरस्कार मिला।