फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घोटाला ः एसडीओ और 20 जेई जांच के दायरे में

Sun, 02 Jun 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साल 2021-22 में बिजली निगम में हुए 12 करोड़ रुपये घोटाले की जांच में और भी कई अधिकारी व कर्मचारी नप सकते हैं। एसआईटी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही, वैसे ही खुलासे हो रहे। बताते है कि निगम के एक एसडीओ और 20 जेई जांच के कटघरे में आ गए हैं।
बताया गया कि पुलिस ने एसडीओ और जेई को एसएमबी स्पेशल मैनेजरमेंट बुक लेकर बुलाया गया। ऐसे में छोटे से लेकर बड़े स्तर के अधिकारी व कर्मचारी जांच में शामिल हो सकते हैं। पुलिस की जांच बिजली निगम की सात डिवीजन के इर्द-गिर्द घूम रही है। अभी तक पुलिस के हाथ जो सबूत और पूछताछ में जिन लोगों के नाम सामने आया है। मिलीभगत से फर्जीवाडा हुआ है। ऐसे में अब बिजली निगम के और भी कर्मचारियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी हेड क्लर्क कुंवर बहादुर सिंह निवासी जम्मू काॅलोनी व दो क्लर्क कम लाइनमैन अशोक कुमार इंदिरा गार्डन और प्रवीण कुमार बहादरपुर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां पर कुंवर बहादुर (केबी सिंह) का चार दिन तथा अन्य दोनों को दो-दो दिन का रिमांड मिला है। जबकि इस मामले में ही एक्सईएन कुलवंत सिंह और बिलिंग क्लर्क राजबीर सिंह लाइनमैन, बलवीर व फर्म के कर्मचारी संजीव को गिरफ्तार किया गया था जो जेल में हैं।
इस तरह पुलिस अभी तक इस मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। डीएसपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि ससौली रोड स्थित फर्म एसबी रोड लाइन के पास बिजली निगम के कार्यों का ठेका होता था। यह फर्म बिजली निगम संबंधित कार्यों का ठेका लेती थी।
विज्ञापन

जिला कार्यालय एवं उप खंड कार्यालय में उपलब्ध वर्ष 2021-22 व 2022-23 के रिकॉर्ड की जांच करने पर बिजली निगम द्वारा पाया गया था कि एसबी रोड लाइन ने डिवीजन के कार्यालय में जाली बिल जमा किए हैं। इसके साथ ही कार्यालय के भी कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई थी। जिसके बाद कार्यकारी अभियंता डिवीजन पवन नरूला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें