फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले में चार जगह लगेंगी वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल

Fri, 13 Nov 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नरपाल गुर्जर। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस की ओर से जिले में वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 14 नवंबर को जिले में चार अलग-अलग स्थानों पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि चौपालों में एआईसीसी प्रभारी रवि जोशी और पीसीसी प्रभारी गोकुल सेतिया मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को लोकतंत्र, संविधान की मजबूती और मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को सुबह 10 बजे गांव हसनपुर (ब्लॉक खेड़ी लख्खा सिंह) में पहली चौपाल आयोजित होगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे जसवंत कॉलोनी, वार्ड नंबर 15 (ब्लॉक यमुनानगर शहरी) में कार्यक्रम होगा। दोपहर दो बजे गांव खदरी (ब्लॉक छछरौली) और शाम चार बजे गांव फाजलपुर (ब्लॉक साढौरा) में चौपाल लगाई जाएगी।
विज्ञापन

गुर्जर ने कहा कि चौपालों के माध्यम से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच पहुंचकर मतदाताओं के अधिकारों, संविधान के मूल्यों और लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रमों में पहुंचने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें