फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग का उद्देश्य सच्चाई के रास्ते पर चलना : अशोकानंद

Mon, 16 Nov 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते मंदिर के संत व अन्य श्रद्धालु। कमेटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव चाहड़ो-आहलूवाला स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास ज्ञान प्रकाश आनंद आश्रम में रविवार को क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए मासिक सत्संग और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री गुरु रविदास महाराज के मंदिर में शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम के महंत अशोकानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को सत्संग का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि सत्संग का मुख्य उद्देश्य मनुष्य को जीवन में सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देना है। भारत संत-महापुरुषों की धरती है। यहां अनेक संतों ने जन्म लेकर मानवता और समानता का संदेश दिया। इसी तरह गुरु रविदास जी महाराज ने भी अपनी शिक्षाओं के माध्यम से समाज को सही मार्ग दिखाया। उनके बताए रास्ते पर चलकर जीवन को सफल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नशे से दूर रखें और उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाएं, ताकि वे जीवन में तरक्की कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार और सही मार्गदर्शन देना भी जरूरी है। महंत अशोकानंद ने बताया कि ऐतिहासिक धार्मिक स्थल कपालमोचन में लगने वाले मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आश्रम में 22 से 24 नवंबर तक रहने, ठहरने और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें