नवनियुक्त जिला प्रधान को शपथ दिलाते यूनियन के पदाधिकारी। यूनियन
व्यासपुर। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन, जन स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय कमेटी के त्रिवार्षिक चुनाव दशहरा ग्राउंड में संपन्न हुए। राज्य महासचिव संदल सिंह राणा, राज्य सहसचिव बूटा सिंह तथा राज्य उपप्रधान श्याम सिंह रावल की मौजूदगी में सतीश शर्मा संधाय को जिला प्रधान चुना गया। सुभाष श्योराण को जिला महासचिव, गुरविंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, नीरजेश कुमार को जिला उपप्रधान, बलदेव सिंह को प्रेस सचिव तथा प्रदीप कुमार को कार्यालय सचिव चुना गया। कार्यक्रम में साढौरा प्रधान सलीम खान, छछरौली प्रधान पंकज जोगी, जगाधरी प्रधान कुलबीर सिंह, रादौर प्रधान जगनेश रोहिला, सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। संवाद