फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गिरफ्तारी न होने पर धरने पर बैठे

Sat, 25 Apr 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला सचिवालय परिसर में डीसी से मिलने की जिद पर अड़े प्रदर्शनकारी। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। खनन क्षेत्र में हुई मारपीट के विरोध में जगाधरी अनाज मंडी गेट पर चल रहा धरना शुक्रवार को 54वें दिन में प्रवेश कर गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

समर्थन देने के लिए भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंदीप सिंह नोटियाल उत्तर प्रदेश से जगाधरी पहुंचे। प्रदर्शनकारी उपायुक्त प्रीति से मौके पर ही मिलने की मांग पर अड़े रहे। डीएसपी रजत गुलिया ने समझाते हुए कहा कि लोगों का प्रतिनिधिमंडल डीसी कार्यालय जाकर बातचीत कर सकता है। बाद में डीएसपी के आश्वासन पर एक कमेटी डीसी से मिलने पहुंची, जहां एसपी कमलदीप गोयल भी मौजूद रहे। दोपहर में बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक के दौरान पीड़ित व शिकायतकर्ता भरत बेनीवाल बीच में ही विरोध जताते हुए बाहर निकल आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें