जिला सचिवालय परिसर में डीसी से मिलने की जिद पर अड़े प्रदर्शनकारी। संवाद
यमुनानगर। खनन क्षेत्र में हुई मारपीट के विरोध में जगाधरी अनाज मंडी गेट पर चल रहा धरना शुक्रवार को 54वें दिन में प्रवेश कर गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
समर्थन देने के लिए भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंदीप सिंह नोटियाल उत्तर प्रदेश से जगाधरी पहुंचे। प्रदर्शनकारी उपायुक्त प्रीति से मौके पर ही मिलने की मांग पर अड़े रहे। डीएसपी रजत गुलिया ने समझाते हुए कहा कि लोगों का प्रतिनिधिमंडल डीसी कार्यालय जाकर बातचीत कर सकता है। बाद में डीएसपी के आश्वासन पर एक कमेटी डीसी से मिलने पहुंची, जहां एसपी कमलदीप गोयल भी मौजूद रहे। दोपहर में बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक के दौरान पीड़ित व शिकायतकर्ता भरत बेनीवाल बीच में ही विरोध जताते हुए बाहर निकल आए। संवाद