फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रादौर के सरपंचों ने जीती क्रिकेट ट्राफी

Sun, 03 Mar 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन जगाधरी की ओर से रटौली में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को फाइनल मुकाबला रादौर व साढौरा के सरपंचों की टीमों में खेला गया। रादौर के सरपंचों की टीम ने साढौरा के सरपंचों की टीम को 10 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता में जिले के छब खंडों की सरपंचों की टीम ने हिस्सा लिया। इसमें रादौर, जगाधरी, प्रतापनगर, साढौरा, बिलासपुर, सरस्वती नगर के सरपंचों व ब्लॉक समिति सदस्यों की टीमें शामिल रहीं। जगाधरी ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रिंपी सैनी सरपंच धौडंग ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में साढौरा की टीम ने पहले खेल 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 103 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में रादौर की टीम ने सात ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य प्राप्त कर लिया। रादौर की ओर से सचिन बुबका ने 25 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए। गोल्डी ने नाबाद 25 रन बनाए। सचिन बुबका मैन ऑफ दी मैच व मैन ऑफ दी सीरीज चुने गए। रादौर की ओर से सचिन, अनिल पासी डेरा व सीटू सिली ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

रादौर के कप्तान विपिन कांबोज राझेड़ी को बेहतर क्षेत्ररक्षक चुना गया। विजेता रही रादौर की टीम को 51 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रिशव गुप्ता ने रादौर की टीम के कप्तान विपिन कांबोज राझेड़ी को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। उपविजेता साढौरा की टीम को 31 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें