फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 5 डिग्रीसे. पहुंचा, सूर्यदेव ने किया किनारा अब अलाव ही बने लोगों का सहारा

विज्ञापन
सर्दी से बचने के लिए अलाव सेकते शहरवासी - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले से 80 किलोमीटर दूर हरीपुरधार में हिमपात के बाद से सर्दी अपने यौवन पर है। सर्द हवाओं से जन जीवन ठहर गया है। रविवार को भी करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। जिससे दिन भर ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन

छुट्टी के दिन चली शीत लहर ने लोगों को घर में दुबकने पर मजबूर कर दिया। छुट्टी का दिन होने के बाद भी बाजार व सड़कों पर बेहद कम लोग दिखाई दिए। रविवार को व्यस्त रहने वाले बाजार भी खाली नजर आए। रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिनभर शीतलहर चली और धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन रही। सर्दी से बचने के लिए लोगों व दुकानदारों ने अलाव का सहारा लिया। बाजार में दुकानदार खाली और आग तापते नजर आए।
शनिवार को मौसम का मिलाजुला मिजाज देखने को मिला। हालांकि शनिवार को धूप निकली लेकिन हवा के कारण सर्दी भी रही। इस दौरान तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया। शनिवार रात को तापमान करीब दो डिग्री तक रहा। वहीं रविवार सुबह पांच डिग्री और दोपहर को 11 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान शाम आठ बजे छह डिग्री रहा।
विज्ञापन

बाजार रहे सूने, खाली दुकानदारों तापा अलाव
छुट्टी के दिन शहर के बाजारों में भारी भीड़ रहती है। लेकिन रविवार को दिन भर हवा चलने से ठंड काफी रही। लेकिन धूप ने लोगों को राहत दी। इस दौरान पार्कों, गलियों व छतों पर लोग धूप तापते नजर आए। छुट्टी के दिन बेहद व्यस्त रहने वाले बाजार भी खाली नजर आए। शहर की न्यू मार्केट, खेड़ा बाजार, रेलवे रोड, मीराबाई बाजार, छोटी लाइन, नेहरू पार्क रोड बाजार, मॉडल टाउन सहित जगाधरी सिविल लाइन, झंडा चौक, पंसारी बाजार, स्कूल रोड पर बेहद कम लोग दिखाई दिए। ग्राहक न होने के कारण दुकानदार दिन भर खाली बैठे रहे। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए उन्हें अलाव का सहारा लेना पड़ा। बाजारों में दुकानदार आग सेंकते दिखाई दिए। जबकि व्यस्त सड़क भी सुनसान रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें