रादौर के महाराणा प्रताप पार्क में पौधरोपण करते भाजपा कार्यकर्ता। आयोजक
रादौर। प्रदेश के पूर्व बिजली मंत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश जिंदल की 96वीं जयंती पर शुक्रवार को महाराणा प्रताप पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान पम्मी खेड़की और चेयरमैन धर्म सिंह बंचल के नेतृत्व में ओपी जिंदल की स्मृति में 10 पौधे लगाए गए। वक्ताओं कहा कि ओमप्रकाश जिंदल ने एक साधारण किसान परिवार से निकलकर सफल उद्योगपति, समाजसेवी और जनप्रिय राजनेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, सोनू सचदेवा, हरपाल मारूपुर, हेमराज कुंजल, ओमप्रकाश खजूरी, प्रीति लाल बकाना मौजूद रहे। संवाद