कार्यक्रम के दौरान मौजूद क्लब की महिलाएं। संस्थान
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय की छात्रा दृष्टि तनेजा ने इनर व्हील क्लब जगाधरी नॉर्थ की पाक कला कार्यशाला में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यशाला में दृष्टि ने विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में क्लब सदस्यों को विभिन्न प्रकार के केक और मफिन बनाने की बारीकियां सिखाई गईं। कार्यशाला के दौरान सदस्यों ने बेकिंग सामग्री के चयन, तापमान के सही तालमेल और बेहतर स्वाद के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण लिया। प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। संवाद