छछरौली में पौधरोपण करते एसडीएम व अन्य। प्रवक्ता
छछरौली। राजीव गांधी खेल स्टेडियम छछरौली में रिमझिम बारिश के बीच शिवाजी प्रेस क्लब की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। अतिथि के रूप में हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष मुकेश गर्ग, एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल, पंचायत समिति प्रतापनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र चौधरी, समाजसेवी तिलक राज धीमन, बीडीपीओ कार्तिक चौहान, वन रेंज अधिकारी बलजीत सिंह सहित क्लब के सदस्यों ने पौधरोपण किया। छछरौली की सरपंच रीता सैनी, छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान एवं सरपंच संजीव सैनी बिट्टू व कोच रमनजीत सिंह ने भी पौधे लगाए। संवाद