फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इग्नू में प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि 16 तक बढ़ी

Tue, 04 Aug 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिला आवेदन करने से चूके विद्यार्थियों के पास एक और मौका है। चूंकि विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी। नए शेड्यूल के अनुसार 16 अगस्त प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है।
अब इच्छुक विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र प्रदेश के 17 जिलों में 34 अध्ययन केंद्रों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, किफायती और लचीली शिक्षा उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन

ओपन व डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली के चलते विद्यार्थी अपने घर के नजदीक रहकर पढ़ाई कर सकते हैं और सुविधा अनुसार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे सकते हैं। स्थान परिवर्तन की स्थिति में अध्ययन केंद्र और क्षेत्रीय केंद्र बदलने की सुविधा भी उपलब्ध है। इग्नू की ओर से 350 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और रोजगारपरक पाठ्यक्रम शामिल हैं, जो विद्यार्थियों को ज्ञान व कौशल बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपनी तकनीकी शिक्षा के साथ इग्नू से डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी कर सकते हैं। इससे उन्हें दो क्षेत्रों में योग्यता हासिल करने और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार न करके 16 अगस्त से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें