संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। ज्योतिबा फुले राजकीय कॉलेज में शुक्रवार को लीगल लिटरेसी सेल ने विद्यार्थियों के बीच निबंध लेखन, नारा लेखन, कविता पाठ व चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। नारा लेखन में संतोष प्रथम, मुस्कान द्वितीय व शिवानी तृतीया स्थान पर रहे।
कविता पाठ में ललित प्रथम, रॉबिन द्वितीय व कविता तृतीय स्थान पर रहे। निबंध लेखन में प्रीत कौर प्रथम, बलप्रीत द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला में कोमल प्रथम, नेहा द्वितीय व संतोष तृतीय स्थान पर रहे। कॉलेज प्राचार्य चंचल ने विजेताओं को बधाई दी।
साथ ही कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। मौके पर डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. संजीव गांधी, प्रो. सतपाल, प्रो. निर्मला, प्रो. रीना, प्रो. रितु नरवाल, डॉ. ललिता शर्मा व अन्य मौजूद रहे