फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए बालकुंज को सैनिटाइज किया

विज्ञापन
बालकुंज में सैनिटाइज करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
छछरौली बाल कल्याण समिति सदस्य अलका गर्ग ने बताया कि कोरोना वायरस की महामारी के चलते बालकुंज में रहने वाले बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। छछरौली हेल्थ  विभाग से हैल्थ इंस्पेक्टर धर्मपाल ने अपनी टीम के साथ बालकुंज छछरौली में सैनिटाइजेशन का कार्य किया। इसके अंतर्गत बालकुंज परिसर को, बच्चों के रहने वाले काटेज, मैस एवं स्टाफ के कार्यालय सहित  परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। अलका गर्ग ने बताया कि थोड़े-थोड़े अंतराल पर लगातार बालकुंज में सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया जा रहा है ताकि वहां पर रह रहे बच्चे एवं स्टाफ को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बताया कि बाल कुंज में रह रहे बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई हैं। जिसमें बच्चों ने प्रमुखता से भाग लिया हैं। उन्होंने बताया कि बालकुंज में रह रहे बच्चों को पर्याप्त मात्रा में फेस मास्क, सैनिटाइजर व साबुन उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें