आश्रम की किचन का जायजा लेते जिला उपायुक्त।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर।संगत समतावाद का समता योग आश्रम का जिला उपायुक्त मुकुल कुमार ने दौरा किया और वहां पर किए जा रहे सेवा कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी राजीव वर्मा, ट्रस्टी गिरधारी लाल आहूजा, सतीश चोपाल एवं अनुज वर्मा भी मौजूद रहे। अनुज वर्मा ने सत्पुरुष महात्मा मंगत राम, जिन्होंने संगत समतवाद की स्थापना की उनके जीवन के बारे में जिला उपायुक्त को संक्षेप में जानकारी दी। संगत के सदस्यों राजन महेंद्रू एवं ललितेश सहगल ने बताया कि आश्रम जब से लॉक डाउन हुआ है, तबसे लगभग 2000 लोगों को हर रोज भोजन वितरित कर रहा है। साथ ही उन्होंने प्रशासन को यथा सम्भव सहयोग करने के निश्चय को दोहराया। जिला उपायुक्त मुकुल कुमार ने संगत के सहयोग की सराहना की।