फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सफाई कर्मचारियों ने उल्टा झाड़ू कर किया प्रदर्शन

Sat, 25 Apr 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के बाहर उल्टा झाड़ू लेकर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय के बार उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों की अनदेखी करने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
यह प्रदर्शन राज्य कमेटी के आह्वान पर दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। प्रदर्शन प्रधान पपला व सचिव सुभाष की देखरेख में हुआ। प्रदर्शन के दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को 20-20 साल तक सेवा देने के बावजूद आज तक नियमित नहीं किया गया है, जो उनके साथ अन्याय है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य कमेटी की मांग है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के दैनिक वेतनभोगी तथा पालिका रोल के पार्ट-वन और पार्ट-टू में कार्यरत सभी कच्चे कर्मचारियों को 23 और 31 दिसंबर 2025 के हाई कोर्ट के फैसलों के आधार पर पक्का किया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेका प्रणाली से मुक्त कर विभाग के रोल पर शामिल करने, एक्स-ग्रेशिया और ग्रेच्युटी सहित सभी सुविधाएं देने तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों का समाधान नहीं किया तो 27 और 28 अप्रैल को दो दिवसीय भूख हड़ताल की जाएगी। इसके बावजूद भी मांगें नहीं मानी गईं तो एक और दो मई को हड़ताल की जाएगी, जो आगे चलकर अनिश्चितकालीन आंदोलन का रूप ले सकती है। इस मौके पर उपप्रधान जनक राज, सहसचिव संजीत तिगरा, उपप्रधान रमन, सुरेश, संजय गहलोत, संजय डूलगच, श्यामलाल, अमित, सुखदेव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें