फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल

Sat, 25 Apr 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से पलटे ट्रैक्टर को देखते लोग। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
प्रतापनगर। गुलाबगढ़ में प्रतापनगर नेशनल हाईवे पर डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया और चालक उसके नीचे दबकर घायल होगा। राहगीरों ने चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गुलाबगढ़ निवासी अमरनाथ ट्रैक्टर में चारा भरकर घर लौट रहा था। हाईवे पार करते समय डंपर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया और अमरनाथ उसके नीचे दब गया। राहगीरों ने उसे बाहर निकाला। घटना में अमरनाथ की बाजू टूट गई और उसे अन्य गंभीर चोटें भी आई हैं। स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें