फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सफाई कर्मचारियों ने काम ठप कर किया रोष प्रदर्शन

Wed, 08 Jul 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
उल्टे झाड़ू कर बाजार में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका टीम के साथ अभद्र व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर सफाई कार्य ठप कर दिया। कर्मचारियों ने पहले नगर पालिका कार्यालय में नारेबाजी की और बाद में बाजार में प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ रोष जताया।
सफाई कर्मचारी विक्रम, विकुल और सूरज ने बताया कि 4 जुलाई को नगरपालिका की ओर से बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान भाजपा मंडल प्रधान पवन सैनी, एक महिला दुकानदार और उसके बेटे ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका सचिव ने पुलिस को शिकायत भी दी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को भी सफाई कार्य ठप रखा जाएगा। वहीं पवन सैनी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे विरोधियों की साजिश करार दिया। एसएचओ लखविंद्र सिंह ने बताया कि मामला एससी-एसटी एक्ट से संबंधित है, जिसकी जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें