फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था

Fri, 06 Nov 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर में मारपीट के विरोध में नारेबाजी कर धरना देते सफाई कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। त्योहारों के बीच नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने शहर की सफाई व्यवस्था बिगाड़ दी है। सफाई कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनके साथी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। ऐसे में शहर में वीरवार को कचरा नहीं उठा।
सफाई कर्मचारी बुधवार को साथी नीरज कुमार से मारपीट होने के बाद वीरवार को विरोध में हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान उनसे मारपीट की गई है। ऐसे में जब तक उन्हें सुरक्षा और न्याय नहीं मिलता, वे काम नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने पुलिस और नगर पालिका अधिकारियों को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नीरज कुमार ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर तहसील के पास स्थित कॉलोनी में घरों से कूड़ा उठाने गया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे आगे जाने से रोक दिया। उसने युवकों से आगे से कूड़ा उठाकर लाने की बात कही तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद अन्य कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। साथी के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया।
नगर पालिका चेयरमैन रजनीश मेहता शालू ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट करना गलत है। यदि किसी को कर्मचारियों से कोई परेशानी है तो उसे शिकायत करनी चाहिए। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। थाना रादौर प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि नीरज कुमार की तरफ से मारपीट की शिकायत दी गई है। मेडिकल करवाया गया है और बयान होने बाकी है। बयान के आधार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

त्योहारों में बढ़ेगी लोगों की परेशानी
त्योहारों के दौरान घरों की सफाई, मिठाइयों और अन्य सामान की खरीदारी के कारण सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक कचरा निकलता है। बाजारों में भी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। ऐसे में कचरा उठाने का काम बंद रहने से गलियों और बाजारों में गंदगी बढ़ने की आशंका है। लोगों को डर है कि हड़ताल लंबी चली तो त्योहारों के बीच सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें