संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। गुर्जर कन्या गुरुकुल काॅलेज देवधर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनसएस) के सात दिवसीय शिविर में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, छात्राओं की निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय की सानिया ने प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष की मनीषा ने द्वितीय और बीकॉम द्वितीय वर्ष की मुमताज ने तृतीय स्थान पाया।
वहीं, शिविर में सीएचसी प्रतापनगर की आयुष विभाग की चिकित्सक शिखा बंसल ने छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी मनोबल बनाए रखें। संतुलित व पौष्टिक आहार से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। डॉ. शिखा बंसल ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य जरूरी है। उन्होंने एड्स व मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी। कैंप प्रभारी नेहा राय ने बताया कि शिविर की शुरुआत योग से की गई।
इसके बाद दूसरे सत्र की शुरुआत स्वयंसेविकाओं द्वारा एनएसएस गान से की गई। इसके बाद छात्राओं की निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 40 छात्राओं ने भाग लिया। प्रो. दीपा ने स्वयंसेविकाओं को व्यायाम और खेल गतिविधियां करवाई। अंतिम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्या डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि छात्राओं को ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
-