फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 21 Jan 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश देते विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम द्वारा स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मॉडल टाउन स्थित एमएलएन स्कूल में मंगलवार काे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम की आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 2000 विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया।

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर हुई इस कार्यक्रम के दौरान दुर्गेश ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाया तथा कचरा फैलाने से बचने, स्वच्छ आदतें अपनाने और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसे हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई, ताकि वे अपने घर, विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण के लिए पांच प्रकार के डस्टबिन की जानकारी देते हुए बताया कि कचरे को गीला, सूखा और अन्य श्रेणियों में अलग-अलग करके सही डस्टबिन में डालना आवश्यक है, जिससे कचरे का उचित निपटान और पुनर्चक्रण संभव हो सके। विद्यार्थियों ने शहरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें और स्वच्छ यमुनानगर–जगाधरी के निर्माण में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें