फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए संदीप सैनी सम्मानित

Sun, 28 Jun 2026 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर के सैनी समाज के प्रधान को सम्मानित करते आयोजक। आयोजक
विज्ञापन
रादौर। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की ओर से पांवटा में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी को सेवा, संगठन मजबूत बनाने और युवाओं के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

दिलबाग सिंह सैनी ने कहा कि संदीप सैनी की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सक्रिय भूमिका रही है। संदीप सैनी ने समाज सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा से जारी रखने और युवा पीढ़ी को शिक्षित, संगठित एवं सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें