फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सनातन रक्षा मंच ने किया शस्त्र पूजन किया

Wed, 21 Oct 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर में शस्त्र पूजन करते सनातन रक्षा मंच के पदा​धिकारी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सनातन रक्षा मंच की ओर से सोमवार को शहर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक गगन प्रकाश ने कहा कि सनातन संस्कृति में शस्त्र पूजन की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। परंपराओं को पुनर्जीवित करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि जीवन में पांच प्रकार के बल का विशेष महत्व है। इनमें भुजबल, मनोबल, अस्त्र-शस्त्र बल, बुद्धिबल और संगठन बल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में देवी-देवताओं के हाथों में शस्त्र धर्म की रक्षा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक हैं। मुख्य अतिथि अजय शक्ति ने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

संगठन के संस्थापक ने पंडित मनीष त्रिपाठी को संगठन का संरक्षक, शिवम को वर्कशॉप प्रमुख और बूड़िया निवासी श्रवण को संगठन का प्रधान बनाने की घोषणा की। इसके अलावा शिवम, हरीश और श्रवण सहित अन्य कार्यकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों और खंडों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य अपनी गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाना और अधिक लोगों को जोड़ना है। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपक तिवारी, लक्ष्य दत्ता, संयोजक पुनीत, हरीश, रमेश, आशीष, प्रभात सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें