फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नवजात बच्चियों के लिए परिजनों को दी हेल्थ किट

Wed, 21 Oct 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ब​च्चियों के परिजनों को हेल्थ किट देते रमन त्यागी। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। नन्हीं संस्था की ओर से मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में नवजात बच्चियों के लिए उनके परिजनों को चाइल्ड हेल्थ किट वितरित की गईं। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं। उनके बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। संस्था के संचालक वैशाली और अभिनव थापर ने कहा कि नवजात बच्चियों के बेहतर स्वास्थ्य और देखभाल के लिए इस तरह की पहल महत्वपूर्ण है। इससे जरूरतमंद परिवारों को मदद मिलती है और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें