फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संविधान में मिले अधिकारों की दी जानकारी

Mon, 02 Mar 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक में भाग लेने पहुंचे वाल्मीकि समाज के प्रतिनि​धि। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

रादौर। वाल्मीकि आंबेडकर शिक्षा मिशन हरियाणा की रविवार को बैठक हुई। बैठक समाज में शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार, बच्चों व युवाओं को शिक्षा का महत्व समझाना, भारतीय संविधान के अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी देना रहा। वहीं, प्रदेशभर में सदस्यता अभियान को गति देना रहा।



इस दौरान सदस्यों ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने और समाज में जागरूकता व एकता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विक्रम वाल्मीकि रादौर के सक्रिय भूमिका की सराहना की गई, जो अपने जिले में मजबूत नेतृत्व करते हुए शिक्षा, जागरूकता एवं समाज सेवा से संबंधित कार्यों में लगातार गति दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। बैठक प्रधान सुभाष पारचा के नेतृत्व में हुई। बैठक का संचालन प्रो. प्रवीण कंडारा ने किया। इस दौरान रोहताश कुमार, विजय कुमार, कप्तान राजपाल, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, डॉ. बाल ऋषि कागड़ा, विक्रम वाल्मीकि सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें