फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सढुरा ने बकाना को हराकर जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Sun, 18 Oct 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते सढूरा के पूर्व सरपंच। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव सढुरा में शनिवार को पूर्व सरपंच देव सिंह की ओर से नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला गांव सढुरा और बकाना की टीमों के बीच खेला गया। सढुरा की टीम ने बकाना को 31-28 के अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सरपंच देव सिंह ने किया। इसमें 10 टीमों ने भाग लेकर दमखम दिखाया। विजेता टीम को देव सिंह ने 3100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता बकाना की टीम को 2100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। फाइनल में खेलने वाले दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सढुरा के रजत को बेस्ट राइडर और शानू को बेस्ट कैचर चुना गया। इस अवसर पर गांव के सरपंच जसविंद्र सिंह, मलखान सिंह, संदीप सिंह, रणपाल सिंह, बलवान सिंह, सुभाष सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें