फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हॉकी में नर्सरी कांजनू की टीम ने स्पोर्ट्स क्लब कांजनू को हराया

विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव के विजेता ​खिलाड़ियों के साथ मुख्य अति​थि, कोच व आयोजक। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सांसद खेल महोत्सव 2.0 के तहत रादौर विधानसभा क्षेत्र में चल रही खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और हॉकी में दमखम दिखाया। एथलेटिक्स की 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वहीं, हॉकी के फाइनल मुकाबले में हॉकी नर्सरी कांजनू की टीम ने स्पोर्ट्स क्लब कांजनू को हराकर पहला स्थान हासिल किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में शंटी ने पहला और रोहित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में भी शंटी पहले स्थान पर रहे, जबकि सुहर्ष कांबोज दूसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में रोहित ने पहला और भूपेंद्र सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में वंश कांबोज ने बाजी मारी, जबकि सुखविंदर दूसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में नितिन ने पहला और हर्षित कांबोज दूसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में भी नितिन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कुशल दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्पर्धाओं में कोच विजय कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेल महोत्सव के दूसरे दिन भाजपा नेता नेपाल राणा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सांसद के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का माध्यम है।
-

सांसद खेल महोत्सव के विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि, कोच व आयोजक। आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें