साढौरा। तलाकोर में चल रही जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खंड साढौरा की अंडर 19 वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम पहला स्थान पाकर जिला चैंपियन बनी है।
जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। कोच विक्रम सिंह ने बताया साढौरा अंडर-19 की टीम ने सेमीफाइनल में बिलासपुर को हराया। फाइनल में सरस्वती नगर की टीम से मुकाबला हुआ। साढौरा की टीम ने सरस्वती नगर की टीम को हराराक जिले का खिताब जीता। कोच बलविंदर सिंह, धीरेंद्र सिंह व प्रदीप बेनीवाल ने बताया देवांश को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
रिहान एवं आरव ने जबरदस्ती खेल प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक राजेंद्र व विकास ने बताया की अंडर 17 टीम में गुरजोत सिंह, शुभकरण एवं वंश का चयन स्टेट के लिए किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह राठी ने खुशी प्रकट करते हुए कहा यह सब खिलाड़ियों की मेहनत एवं उनके प्रशिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनकी विजेता टीम राज्य स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी