साढौरा। कस्बे की एक महिला ने पड़ोसी युवक पर अश्लील इशारे, रास्ता रोककर छेड़खानी करने व किसी को बताने पर जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। शिकायत में बताया कि कि उसका पति दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है और उसके दो बच्चे है। उसके घर के सामने एक आरा मशीन लगी है। आरा मशीन की मालकिन का बेटा प्रवेश नाथ उसे देखकर अश्लील इशारे करने के अलावा रास्ता रोककर छेड़खानी करता है। जांच अधिकारी पिंकी ने बताया केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद