यमुनानगर। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा की ओर से मंगलवार को अनाज मंडी जगाधरी में जिला स्तरीय प्रदर्शन किया गया। बैठक जिला सचिव रामकरण की अगुवाई में हुई। इसके बाद चौकीदारों ने प्रदर्शन करते हुए उपमंडल अधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
सभा के राज्य प्रधान मदन कलरा, सीटू राज्य कमेटी सदस्य सतपाल सैनी और रणजीत सिंह ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि 11 हजार रुपये मानदेय में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। सरकार से कुशल श्रेणी के अनुसार न्यूनतम 30 हजार रुपये वेतन देने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि कार्य घंटे निर्धारित किए जाएं, हर माह की सात तारीख तक मानदेय का भुगतान हो, सेवानिवृत्ति लाभ बढ़ाए जाएं।