यमुनानगर। मॉडल कॉलोनी में चोरों ने घर के ताले तोड़ 65 हजार की नकदी समेत लाखों के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय परिवार नया साल मनाने रिश्तेदारी में गया था। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर के मॉडल कॉलोनी निवासी भूपिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक जनवरी को अपनी बहन के घर से 50 हजार रुपये लेकर आया था। उसने वह पैसे अपनी अलमारी के लॉकर में रख दिए थे। लॉकर में पहले से ही कुछ गहने भी रखे हुए थे। इसके बाद वह नया साल मनाने के लिए घर का ताला लगाकर बाहर चला गया था। अगले दिन जब वह घर आया तो अलमारी का लगा ताला टूटा मिला। जांच करने पर अलमारी में रखे 65 हजार रुपये, तीन जोड़ी पायल, सोने को सेट, सोने की चेन, सोने की चार अंगूठियां, दो चांदी की चेन, सात चुटकी व अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी।