फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कल रन फॉर यूनिटी

Wed, 29 Oct 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार 31 अक्टूबर को यमुनानगर में हरियाणा उदय अभियान के अंतर्गत रन फॉर यूनिटी का आयोजन प्रात: 7 बजे दशहरा ग्राउंड मॉडल टाउन में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि देश की एकता और अखंडता को समर्पित इस दौड़ में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि रन फॉर यूनिटी दशहरा ग्राउंड मॉडल टाउन से प्रात: 7 बजे शुरू होकर मेला सिंह चौक होते हुए प्यारा चौक से मधु चौक होते हुए एसपी कोठी के सामने से दशहरा ग्राउंड में सम्पन्न होगी। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी रन फॉर यूनिटी में यमुनानगर के नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस आयोजन के माध्यम से जिलावासी एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संकल्प लेंगे। इस दौड़ में स्कूल और कॉलेज के छात्र, खिलाड़ी, महिलाएं तथा आम नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि यह दौड़ राष्ट्रीय एकता और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय पर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दशहरा ग्राउंड मॉडल टाउन में मुख्य आयोजन के दिन प्रतिभागियों की सुविधाओं विशेषकर पीने के पानी, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था व रन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें