फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लेखन में रूहानी और मेहंदी में संचिता प्रथम

Mon, 31 Mar 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में रविवार को दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव एनचांटे-2025 हुआ। इसमें विद्यार्थियों के बीच संगीतमय नाटक, युगल गायन, एकल गायन, भाषण, एकल नृत्य, मेहंदी, प्रश्नोत्तरी, रचनात्मक लेखन जैसी प्रतियोगिताएं हुईं।रचनात्मक लेखन में रूहानी ने पहला, हर्षप्रीत ने दूसरा व प्रियांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। मेहंदी में संचिता विजयी रहीं।
एकल गायन में आदित्य वर्मा प्रथम, तेजवीर द्वितीय व इश्प्रीत तृतीय स्थान पर रहे। एकल नृत्य में आयुषी ने पहला, रिया ने दूसरा व श्रुति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण में इशिका प्रथम, आस्था द्वितीय व काव्या तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी में कार्तिक अव्वल रहे। युगल गायन में निशांत व आदित्य ने पहला, जयंत व निशांत ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान की सांस्कृतिक गतिविधियों की इंचार्ज डॉ. वंदना ने विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान निदेशक डॉ. एसके गर्ग व डॉ. एलएस ने की। इस दौरान संस्थान के रजिस्ट्रार अंकुश सिंगला, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. विकास जुनेजा, डॉ. ऋषि स्वरूप शर्मा, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. नवदीप, अनुजा गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें