फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर 6.30 लाख रुपये हड़पे

Thu, 23 Apr 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर-17 हुडा निवासी महिला को प्लॉट दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 6.30 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज और झूठा एग्रीमेंट दिखाकर महिला को जाल में फंसाया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सोनिया जैन ने बताया कि आरोपियों ने गोबिंदपुरा स्थित प्लॉट को अपना बताकर 29.41 लाख रुपये में सौदा तय किया। 10 जून 2025 को एग्रीमेंट कर बयाने के तौर पर 6.30 लाख रुपये ले लिए गए। रजिस्ट्री के लिए पहले नो सितंबर और फिर नो अक्टूबर की तारीख तय की गई, लेकिन दोनों ही दिन आरोपी रजिस्ट्रार कार्यालय नहीं पहुंचे। संदेह होने पर जांच की गई तो पता चला कि प्लॉट का असली मालिक कोई और है और दिखाई गई सेल डीड भी फर्जी है। इसके बाद महिला ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्होंने टालमटोल शुरू कर दी और धमकियां भी दीं। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमित गुलाटी, निर्मल चौहान और संजय चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें