फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक और महिला के खाते से निकाले 5.06 लाख रुपये

Wed, 28 Oct 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर में साइबर ठगी के दो वारदात में एक युवक और महिला के खाते से 5 लाख 6 हजार 695 रुपये निकाल लिए गए। दोनों पीड़ितों की शिकायत के अनुसार उनके फोन हैक कर रकम की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सावनपुरी कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय राहुल के खाते से 1 लाख 19 हजार 695 रुपये, जबकि जय सिटी निवासी 56 वर्षीय कल्पना शर्मा के खाते से 3 लाख 87 हजार रुपये की रकम ठगी गई। साइबर अपराध थाना पुलिस ने दोनों मामलों में ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पीड़ितों के फोन तक आरोपियों की पहुंच कैसे हुई और ठगी की रकम किन खातों में भेजी गई। फिलहाल दोनों मामलों में ठगी के तरीके को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सावनपुरी कॉलोनी निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अगस्त को उसका फोन हैक कर लिया गया था। इसके बाद उसके साथ 1 लाख 19 हजार 695 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 26 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय सिटी निवासी कल्पना मित्तल भी इसी तरह साइबर ठगी का शिकार हुई। कल्पना मित्तल ने शिकायत में बताया कि 25 अक्तूबर को उनके साथ ऑनलाइन ठगी हुई। किसी व्यक्ति ने उनका फोन हैक कर बैंक खाते से 3 लाख 87 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में भी साइबर अपराध थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें