फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोटरेक्ट क्लब ने छात्राओं को दिया आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण

Mon, 28 Oct 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोटरेक्ट क्लब की ओर से गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर कीं छात्राओं के लिए डिफेंस एंड एम्पावर 3.0 आयोजित किया गया। यह प्रोजेक्ट कॉलेज के नजदीक राजकीय विद्यालय में पूर्ण किया गया। क्लब की सचिव राजेश्वरी व उसकी टीम ने स्कूल छात्राओं को आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण दिया।
क्लब प्रधान मुस्कान चावला ने बताया कि यह वर्ष भर चलने वाला प्रोजेक्ट है, जिसमें वह अलग अलग जगहों पर जाकर बच्चों, लड़कियों व अन्य लोगों को आत्म सुरक्षा का मुफ्त में प्रशिक्षण उपलब्ध करवा रहें हैं। साथ ही उनको आत्मनिर्भर कैसे बनना है, उसके बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। क्लब द्वारा यह एक बहुत ही अच्छी परियोजना चलाई जा रही है, ताकि समाज में बच्चों, लड़कियों व अन्य लोगों को जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. हरिंद्र सिंह कंग ने क्लब को सामाजिक कार्य करते रहने व लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए संबोधित किया। इस मौके पर क्लब प्रधान मुस्कान चावला, सचिव राजेश्वरी व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार रणदीप सिंह जौहर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी।

27जेएनडी13-जुलाना की नई अनाज मंडी में धान की बोली करते हुए खरीददार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें