बिलासपुर के गांव चंगनौली में दो युवकों ने एक व्यक्ति का रास्ता रोककर उस पर रॉड व लाठी से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति घायल हो गया।
उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव चंगनौली निवासी रोशन लाल ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ दिन पहले गांव के ही मोहित के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार देर शाम वह गांव में किसी काम से जा रहा था।
रास्ते में मोहित ने अपने दोस्त शुभंम के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया और बहस करने लगा। आरोपियों ने उस पर रॉड व लाठी से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।