फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बीच बाजार किसान से तीन लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
robbry - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
धान का भुगतान लेकर जा रहे किसान का रुपयों से भरा थैला लेकर दो बदमाश लूट कर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच बाजार वारदात को अंजाम दिया। वारदात व्यस्त बस स्टैंड चौक के पास हुई। किसान बैंक से तीन लाख रुपये निकाल कर सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था। तभी युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गए। पुलिस ने बैंक सहित आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मारवां निवासी मनोज कुमार ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बस स्टैंड के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। उसके खाते में तीन लाख रुपये धान का भुगतान किया गया था। शुक्रवार को वह आढ़ती का हिसाब करने के लिए बैंक से रुपये निकालने आया था। मनोज ने बताया कि वह अपने बेटे 21 वर्षीय पुष्पेंद्र के साथ बाइक पर बैंक के लिए घर से निकला। इस दौरान बाजार में उसे कुछ काम था, पहले उसने वह काम निपटाए। मनोज ने बताया कि बाजार में उसके भतीजे अंकुर की दुकान पर रुके। यहां उन्होंने बैंक से रुपये निकालने के लिए चैक भरवाया। इस दौरान उसके बेटे ने बस स्टैंड के सामने बाइक खड़ी कर दी और बैंक में चले गए। मनोज बताया कि करीब साढ़े 11 बजे वह बैंक पहुंचा और रुपये निकलवाने में उसे करीब आधा घंटा लग गया। रुपये गिनने के बाद उसने तीन लाख रुपये थैले में रख लिए और करीब 12 बजे वह बैंक से बाहर निकला। इस दौरान उसका बेटा पुष्पेशंद्र बाहर बाइक के पास ही खड़ा रहा। मनोज ने बताया कि वह बेटा उसके पास आने के लिए बाइक स्टार्ट करने लगा। इसी दौरान एक अन्य बाइक पर बदमाश आए और उसके हाथ से थैला झपट उसे धक्का देकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया। लोग उन्हें पकड़ने के लिए बदमाशों के पीछे भागे लेकिन वे फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें