फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार से 42 हजार रुपये से भरा थैला लूटा

विज्ञापन
robbry - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
बुड़िया बाजार में स्थित करियाणा दुकान बंद करके घर जा रहे दुकानदार से एक बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। दुकानदार दुकान से दिनभर की सेल से इकट्ठा हुए लगभग 42 हजार रुपये की नगदी बैग में लेकर जा रहा था। जब वह जैन मंदिर वाली गली में पहुंचा तो पीछे से बदमाश आया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही बुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुड़िया के जैन मंदिर के नजदीक रहने वाले विरेंद्र कुमार जैन ने बुड़िया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मेन बाजार बुड़िया में अनिल कुमार व विरेन्द्र कुमार के नाम से करियाणा की दुकान है। रोज की तरह देर शाम करीब सवा सात बजे उसने अपनी दुकान बंद की। इससे पूर्व उसने अपनी दुकान का दिनभर की सेल का कैश इकठ्ठा करके एक थैले में डाल लिया। दुकान को बंद करके उसने थैला अपने हाथ में लिया और पैदल अपने घर की तरफ जाने लगा। जब वह रुपयों से भरा थैला लेकर जैन मन्दिर वाली गली में नरेंद्र मास्टर के घर के पास पहुंचा तो पीछे से एक युवक भागता हुआ आया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपी युवक ने उसके हाथ में पकड़े रुपयों से भरे थैले को झटका मार कर छीन लिया। थैला छीनते ही बदमाश वहां से फरार हो गया। उसने शोर मचाया और आरोपी को काफी दूर तक पीछा किया। लेकिन बदमाश उसका रुपयों से भरा थैला लेकर जैन मंदिर वाली गली से होकर सुमेर चन्द स्कूल वाली गली से होता हुआ फरार हो गया। थैले में लगभग 40-42 हजार रुपये थे। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। उसने लोगों को आपबीती सुनाई और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर आईपीसी की धारा 379ए के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
कपड़े की दुकान में खरीदारी करने आया युवक शक के दायरे में:
दुकानदार विरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि जिस युवक ने उससे थैला छीना, वह कुछ समय पहले बाजार में एक कपड़े की दुकान पर शॉपिंग कर रहा था। दुकान से उसने कई पेंट कमीज देखे। लेकिन अगले दिन कपड़े खरीदने की बात कहकर वहां से चला गया। आरोपी काफी देर तक उसकी दुकान के इर्द गिर्द रैकी करता रहा। जब वह दुकान बंद करके घर जाने लगा तो वहीं आरोपी युवक उसके पीछे आया और बैग छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई लखविंद्र सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात युवक पर केस दर्जकर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी पहचान करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें