फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय पहुंचकर ट्रांसपोर्टरों ने जताया रोष

विज्ञापन
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
ओवरलोडिंग रोकने के नाम पर परेशान करने की शिकायत लेकर जिले के ट्रांसपोर्टर आरटीओ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने लिखित शिकायत देकर कि उन्हें बिना वजह परेशान किया जा रहा है। ट्रांसपोटर्स ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ियां जबरदस्ती और गैर कानूनी तरीके से पकड़ी जा रही है और भारी भरकम जुर्माना का डर दिखाकर सुविधा शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम ग्राउंड स्थित आरटीओ कार्यालय में यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, डेराबसी, करनाल, जीरकपुर सहित अन्य जिलों व शहरों के ट्रांसपोटर्स पहुंचे। यहां उन्होंने आरटीओ भारत भूषण को लिखित शिकायत देकर विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाए। कलेर ट्रांसपोर्ट संचालक हरप्रीत सिंह कलेर, कुरुक्षेत्र के नरेंद्र सिंह, कुरुक्षेत्र के जसप्रीत सिंह, देवेंद्र कुमार, डेराबसी से अमन कुमार, हरप्रीत सिंह नागरा सहित अन्यों ने बताया कि यमुनानगर आरटीए द्वारा ट्रांसपोटर्स को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंडरलोड होने के बावजूद गाड़ियां पकड़ी जा रही हैं। भारी भरकम जुर्माना वसूला जा रहा है। हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी लोड गाड़ी बुडिया चौक पर खड़ी थी। इस दौरान गाड़ी का काम किया जा रहा था और मिस्त्री ने गाड़ी के टायर खोल रखे थे। हरप्रीत ने बताया कि इसी दौरान आरटीओ कार्यालय से दो कर्मचारी आए और जांच करने लगे। जिस पर उन्होंने कहा कि गाड़ी ओवरलोड है और 22 हजार रुपये जुर्माना होगा। उन्होंने बताया कि गाड़ी का काम हो रहा है और टायर कम है। लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि गाड़ी रोड पर आ गई तो जुर्माना होगा। वहीं कलेर ट्रांसपोर्ट संचालक हरप्रीत सिंह कलेर ने बताया कि उनकी गाड़ी आधा टन ओवर लोड थी। जिस पर कर्मचारियों ने उसकी गाड़ी पर जुर्माना लगाने की बात की। जब उन्होंने कहा कि नियमानुसार यह ओवरलोड नहीं माना, लेकिन कर्मचारी अड़ गए।
वहीं कुरुक्षेत्र के नरेंद्र सिंह ने बताया कि इसी तरह उनकी गाड़ी अंडरलोड थी, लेकिन कर्मचारी गाड़ी पकड़ ली और 38 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। इसी तरह सभी ट्रांसपोटर्स ने कहा कि केवल यमुनागनर विभाग की ओर से उन्हें परेशान किया जा रहा है। जबकि अन्य जिलों में कोई दिक्कत नहीं है। इस पर आरटीओ भारतभूषण कौशिक ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके आरोपों की जांच की जाएगी। विभाग की ओर से किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। इसके लिए उन्हें बुधवार का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें